सन्देश
मित्रो, नागरिक सुरक्षा अब तक आम लोगों के लिए एक अपरिचित सा और अप्रचलित विषय था। प्रशासन में भी इसे एक ग़ैरमहत्वपूर्ण विषय सा माना जाता था। किन्तु बिहार सरकार द्वारा इस विषय को महत्ता दी गयी और बिहटा में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों के लिए प्रशिक्षण संस्थान बनाने के लिए भूमि देते हुए धनराशि भी आवंटित की गई थी। भारत सरकार द्वारा भी वर्ष 2013 में ही प्रशिक्षण संस्थान के साथ-साथ बिहार के चार जिलों में कार्यालय निर्माण हेतु भी धनराशि दी गयी थी। किन्तु ये सारे कार्य पूरे नहीं हुए थे। वर्ष 2019 में इन सभी लंबित कार्यों को पूर्ण कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। बिहटा के प्रशिक्षण संस्थान में गृहरक्षकों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। नागरिक सुरक्षा के विचार को व्यापक बनाते हुए स्वयंसेवकों द्वारा जनजागरण अभियान हेतु महाविद्यालयों में छात्राओं-छात्रों के बीच पर्णिका वितरित कराई जा रही है। महिला महाविद्यालयों तथा कन्या विद्यालयों में सशक्तीकरण सभा भी अब महानिदेशालय द्वारा प्रारम्भ कराई गई है। पहली सशक्तीकरण सभा हाजीपुर के इंटरमीडिएट वीमेंस काॅलेज, हाजीपुर विद्यालय में दिनांक 18.12.2019 को आयोजित कराई गई। आगे भी नागरिकों की सार्वभौम सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अनेक नवाचार किए जाने हैं जिस हेेतु आप सभी पाठकों का सहयोग, सद्भाव अपेक्षित होगा।
.
.